सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव और वांटेड 2 लेकर प्रभुदेवा ने दिया बड़ा बयान
सुपरस्टार सलमान खान इस समय फिल्म दबंग 3 में बिजी हैं और इस फिल्म को प्रभुदेवा निर्देशित कर रहें हैं। हाल ही में सलमान खान के साथ काम करने और धमाकेदार फिल्म वाँटेंड के सीक्वल को लेकर जब प्रभुदेवा से पूछा गया तो उन्होने सीधा सीधा जवाब दे डाला है। उनसे पूछां गया था कि उन्होने सलमान खान को वांटेड से फिर उठाया था क्योंकि उस वक्त उनकी फिल्म लगातार फ्लॉप हो रही थीं।
इस बात प्रभुदेवा का कहना था कि मैं कौन होता उनको दोबारा उठाने वाला है। मैं जब बॉलीवुड में आया था तब सलमान खान सुपरस्टार थे। हां इतना जरूर कहूंगा कि उनको मेरे ऊपर काफी भरोसा है।

इसके अलावा वांटेड 2 के लिए उन्होने सिरे खारिज कर दिया और बताया अभी ऐसा कोई विचार नहीं है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि भविष्य में क्या होगा किसको पता है। गौरतलब है कि वांटेड साउथ की फिल्म पोकिरी की रीमेक थी।
प्रभुदेवा 10 साल बाद फिर से भाईजान से जुड़े हैं इस बार उम्मीद है कि दबंग 3 से काफी जबरदस्त हंगामा होने वाला है। इस फिल्म को लेकर चर्चा है और फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications











