राधे के गाने में सलमान खान के साथ दिखीं जैकलीन, प्रभुदेवा ने कहा-'जैकलीन एक शानदार डांसर हैं, तो क्यों नहीं!'

By Filmibeat Desk

'जुम्मे की रात', 'हैंगओवर' और 'अल्लाह दुहाई है', जैसे चार्टबस्टर गानों के बाद, सुपरस्टार सलमान खान और खूबसूरत जैकलीन फर्नांडीज ने राधे के गाने 'दिल दे दिया' के साथ वापसी की है। इस गाने को हिमेश रेशमिया द्वारा कंपोज़ किया गया है। इसे आवाज दिया है कमाल खान और पायल देव ने, जबकि कोरियोग्राफ किया है शबीना खान ने।

हाल ही में जब फिल्म के निर्देशक प्रभुदेवा से इस गाने को बात की गई तो उन्होंने गाने को मिल रही प्रतिक्रिया पर खुशी जताई। फिल्म में सलमान और दिशा पटानी की जोड़ी होते हुए भी इस गाने में जैकलीन को कास्ट करने के ख्याल पर प्रभुदेवा ने कहा, "हां, यह पूरी तरह से सलमान सर की फिल्म है लेकिन संगीत इतना अच्छा था कि इसकी जरूरत थी। जैकलीन एक शानदार डांसर हैं, तो क्यों नहीं!"

Jacqueline Fernandez

सलमान खान के साथ प्रभुदेवा ने पहले भी कई फिल्मों में काम किया है, जैसे कि वांटेड, दबंग 3 आदि.. सलमान के लिए डांस नंबर को कोरियोग्राफ करना कितना चुनौतीपूर्ण होता है, इस पर प्रभुदेवा ने कहा, "मैंने पहले सलमान सर के साथ काम किया है, उनका अपना स्टाइल है। उन्होंने उम्दा काम किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "एक निर्देशक के रूप में मैं वहां था, क्योंकि गाने में, रणदीप हुड्डा और सलमान सर की मौजूदगी के साथ कहानी भी आगे बढ़ रही है। लेकिन शबीना खान ही थीं जिन्होंने कोरियोग्राफी की और शानदार काम किया है।"

'राधे योर मोस्ट वांटेड भाई' की बात करें तो सलमान खान के साथ, फ़िल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है।

सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। फिल्मों को ज़ी5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X