सलमान की 'दबंग 3' से जुड़ी.. बड़ी खबर.. FINAL.. धमाकेदार एक्शन को तैयार!
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म दबंग 3 को लेकर फिर से सुर्खियां बनने लगी हैं। कुछ ही दिनों पहले खबरें तेज़ थी कि आखिर फिल्म के निर्देशन का जिम्मा कौन निभाने वाला है.. क्योंकि अरबाज़ खान ने सिरे से इंकार कर दिया। बहरहाल, ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभुदेवा इस फिल्म से जुड़ चुके हैं।
सलमान खान फ्लॉप.. अब अक्षय कुमार के साथ BLOCKBUSTER तैयारी!
कोरियोग्राफर- डाइरेक्टर प्रभुदेवा ने कंफर्म किया है कि वे दबंग का निर्देशन करने वाले हैं। उन्होंने कहा- सलमान जो फिल्म कहेंगे मैं कर लूंगा.. सलमान खान को ना कौन कर सकता है!..

बता दें, साल 2009 में प्रभुदेवा के साथ सलमान खान ने सुपरहिट फिल्म वांटेड दी थी। दबंग का निर्देशन जहां अभिनव कश्यप ने किया था। वहीं, दबंग 2 को अरबाज खान के डाइरेक्ट किया था। दोनों फिल्में सुपरहिट रही थीं।
खैर, कोई शक नहीं कि दबंग 3 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। उम्मीद है जल्द ही फिल्म से संबंधित कोई आधिकारिक घोषणा की जाएगी। फिलहाल सलमान टाईगर जिंदा है कि शूटिंग में व्यस्त हैं। उसके बाद रेमो डिसूजा की डांस- ड्रामा फिल्म लाइन में है।
Recommended Video

यहां जानें दबंग 3 से जुड़ी दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications