..................... Prabhu Deva becomes father for the fourth time at the age of 50 years, says I feel complete - Hindi Filmibeat

Prabhu Deva: 50 साल की उम्र में चौथी बार पिता बने प्रभु देवा, 2020 में की थी दूसरी शादी

By Filmibeat Desk
prabhu-deva-becomes-father-for-the-fourth-time-at-the-age-of-50-years-says-i-feel-complete

Prabhu Deva becomes father: डायरेक्टर- एक्टर- कोरियोग्राफी प्रभु देवा के घर में किलकारियां गूंजी हैं। अभिनेता चौथी बार पिता बने हैं। उनकी दूसरी पत्नी हिमानी ने बेटी को जन्म दिया है। इस खबर की पुष्टि करते हुए प्रभुदेवा ने कहा, "हां, ये सच है। मैं इस उम्र में फिर से पिता हूं। मैं बहुत खुश और कंप्लीट महसूस कर रहा हूं।"

बता दें, प्रभुदेवा के घर में ये पहली बेटी हुई है। इससे पहले अभिनेता को अपनी पूर्व पत्नी रमलथ के साथ तीन बेटे भी हैं। अभिनेता ने 2011 में रमलथ को तलाक देने के बाद नयनतारा को कुछ समय के लिए डेट किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों शादी भी करने वाले थे, लेकिन फिर अलग हो गए।

इसके बाद प्रभु देवा को मुंबई की फिजियोथेरेपिस्ट हिमानी सिंह से प्यार हो गया और उन्होंने 2020 में उनसे शादी कर ली। हिमानी ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है।

बेटी के जन्म होने के बाद लिया फिल्मों से ब्रेक

प्रभु देवा अपनी बेटी के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने अपना वर्क लोड भी पहले से कम कर दिया है। इस बारे में ईटाइम्स से बात करते हुए अभिनेता ने कहा, "मैंने पहले से ही अपने काम को कम कर लिया है। मुझे लगा कि मैं बहुत ज्यादा काम कर रहा था, दौड़ भाग कर रहा था। अब मैंने बहुत कर लिया। मैं अब ब्रेक लेकर अपनी फैमिली के साथ समय बिताना चाहता हूं।"

भारत के माइकल जैक्सन माने जाने वाले प्रभुदेवा दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़.. सभी इंडस्ट्रीज में काम किया है।

Read more about: prabhudeva
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X