जेल से निकलते ही प्रभु की शरण में जाएंगे संजय दत्त
इसे कहते हैं असली दोस्त.. जो मुसीबत और मुसीबत के बाद भी साथ नहीं छोड़ते हैं। हम बात कर रहे हैं एक्टर, डायरेक्ट और कोरियोग्राफर प्रभु देवा की जिन्होंने अफने अजीज दोस्त संजय दत्त का साथ जेल जाने के बाद भी नहीं छोड़ा। अब आप सोचेंगे कि यह कैसे तो सुनिये संजय दत्त की एक प्रोडक्शन कंपनी है जिसमें एक फिल्म बनने वाली थी जिसके लिए संजू बाबा ने प्रभु देवा को साइन किया था लेकिन इससे पहले कि फिल्म बन पाती और प्रभु देवा फिल्म के हीरो को कोरियोग्राफ कर पाते, संजय को जेल हो गयी जिसके बाद से फिल्म का भविष्य अधर में लटक गया।
लेकिन संजय की अनुपस्थिति में प्रोडक्शन हाउस का काम देख रही संजय की पत्नी मान्यता दत्त से प्रभुदेवा ने कहा कि मुझे संजय भाई ने साइन किया था। और मैं उन्हें बड़ा भाई मानता हूं, तो क्या हुआ अगर वह जेल में हैं, मैं वैसे ही काम करूंगा जैसा कि मैं उनके सामने करने वाला था। मैंने संजू बाबा को जबान दी थी।
वाकई में प्रभु देवा की यह बातें उन लोगों की बातों को सच साबित करती हैं जो कि कहते हैं कि प्रभु देवा बेहतरीन इंसान हैं। मान्यता दत्त ने इस बात से राहत की सांस ली है। तो वहीं संजय दत्त ने कहा कि जेल से निकलने के बाद वह सीधे प्रभुदेवा से मिलेंगे।
मालूम हो कि प्रभु देवा की 'वांटेड' और 'राउडी राठौड़' ने सौ करोड़ का बिजनेस किया है तो वहीं दूसरी ओर इस शुक्रवार को उनकी बहुप्रतिक्षित फिल्म रमइया वस्तवाइया
रिलीज होने जा रही हैं, जिसमें लीड रोल श्रुति हसन और गिरिश कर रहे हैं।
आईये जानते हैं प्रभु देवा के बारे में कुछ खास बातें..


Click it and Unblock the Notifications











