Pics: ABCD का श्रेय खुद लेना चाहते हैं प्रभु देवा
बॉलीवुड में बेस्ट कोरियोग्राफर और डांसर माने जाने वाले प्रभु देवा एक बार फिर से बॉलीवुड में बतौर एक्टर उतर रहे हैं। इससे पहले प्रभु देवा फिल्म 'सपने' में काजोल के साथ नज़र आए थे लेकिन उस वक्त उनकी एक्टिंग को किसी ने भाव तक नहीं दिये। उसके बाद प्रभुदेवा ने सलमान खान को कास्ट करके फिल्म 'वांडेट' का निर्माण किया और बॉलीवुड में बतौर निर्माता एंट्री की। 'वांडेट' सुपहरिट हुई लेकिन प्रभुदेवा को किसी तरह की कोई पब्लिसिटी नहीं मिली। फिल्म का पूरा क्रेडिट सलमान को गया। वांटेड के बाद प्रभुदेवा ने अक्षय कुमार के साथ 'राउडी राठौर' की। इस बार भी फिल्म सुपर हिट हुई लेकिन इस बार क्रेडिट ले गये एक्शन हीरो अक्षय कुमार।
अब एक बार फिल से प्रभु देवा बतौर एक्टर एंट्री कर रहे हैं फिल्म 'एबीसीडी' (एनीबडी कैन डांस)से। इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं आज के समय के बेहतरीन कोरियोग्राफर और डांसर कहे जाने वाले रेमो डिसूजा। रेमो का सपना था कि वो ऐसी फिल्म बनाएं जो कि इंडिया में डांसिंग को एक नया दर्जा दिलाए और लोगों को डांसिंग का महत्व बताए। रेमो ये फिल्म डांसिग स्टार प्रभु देवा के साथ करना चाहते थे। जब उन्होंने अपनी फिल्म से जुड़े आइडिया को प्रभु देवा के साथ बांटा तो प्रभु देवा इस फिल्म को करने के लिए तुरंत तैयार हो गये।
लेकिन प्रभु देवा चाहते थे कि इस बार फिल्म की सफलता का श्रेय उन्हें मिले इसलिए उन्होंने इस फिल्म में किसी भी बड़े स्टार को लेने से मना कर दिया। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा "मीडिया ने मेरी सभी हिट फिल्मों का श्रेय सलमान खान और अक्षय कुमार को दिया । आप बताइये वांडे़ से पहले सलमान खान की कोई सुपरहिट फिल्म हुई थी? वांटेड के बाद दबंग और उसके बाद और बहुत सारी फिल्में सुपरहिट हुईं। मैं नहीं कहता कि ये फिल्में मेरी वजह से हिट हुईं। लेकिन फिर भी फिल्म का सारा श्रेय मीडिया ने उन्हें दिया। इस बार मैने गौरव कुमार को अपनी फिल्म में लिया है। शायद इस बार फिल्म की कामयाबी का श्रेय मीडिया मुझे दे दे।"
खैर अब प्रभुदेवा ने ये तय कर ही लिया है कि वो फिल्म का सारा श्रेय खुद ही लेना चाहते हैं तो कोई क्या कर सकता है लेकिन हम तो सिर्फ इतना कहेंगे कि प्रभु देवा को फिल्म के हिट होने के साथ साथ फिल्म के प्लॉप होने का श्रेय लेने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। वैसे तो हम यही दुआ करते हैं कि एबीसीडी से प्रभु देवा भी हिट एक्टर हो जाएं लेकिन फिर भी वो कहावत है ना प्रीवेंशन इज बैटर दैन क्योर। फिल्हाल आप देखिये एबीसीडी की एक झलक।


Click it and Unblock the Notifications