अपनी भांजी को डेट कर रह हैं प्रभुदेवा, पत्नी से तलाक के 9 साल बाद करेंगे दूसरी शादी
प्रभुदेवा आजकल सलमान खान की फिल्म राधे को लेकर सुर्खियों में थे लेकिन पिछले कुछ घंटों से उनका नाम उनकी दूसरी शादी के कारण ट्रेंडिंग है। खबरों की मानें तो प्रभुदेवा अपने तलाक के 9 साल बाद दूसरी शादी करने का मन बना चुके हैं।
लेकिन चौंकाने वाली खबर ये नहीं है कि प्रभुदेवा 47 साल की उम्र में दूसरी शादी करने वाले हैं। चौंकाने वाली खबर ये है कि प्रभुदेवा काफी समय से अपनी भांजी या भतीजी को डेट कर रहे हैं और अब उनसे शादी करने का मन बना चुके हैं।

ये खबर एक अंग्रेज़ी वेबसाइट के हवाले से सामने आई है जिसकी बाद प्रभुदेवा हर जगह ट्रेंड हो रहे हैं। अभी तक प्रभुदेवा की टीम ने ना ही इस खबर की पुष्टि की है और ना ही इसका खंडन किया है।


Click it and Unblock the Notifications











