जेल में बंद संजय के लिए फिल्म बनायेंगे प्रभुदेवा
मुंबई। 'वांटेड' और 'राउडी राठौर' जैसी सौ करोड़ रूपये कमाने वाली फिल्मों का निर्देशन कर चुके प्रभुदेवा अब संजय दत्त के प्रोडक्शन हाउस के लिए बन रही फिल्म का निर्देशन करेंगे। यह ध्यान देने योग्य है कि संजय दत्त 1993 में हुए बम ब्लास्ट के आरोप में यरवदा जेल में सजा काट रहे हैं और उनके प्रोडक्शन हाउस का काम उनकी पत्नी मान्यता संभाल रही हैं।
बॉलीवुड सूत्रों के अनुसार मान्यता ने प्रभुदेवा से मुलाकात की और प्रोजेक्ट के बारे में चीजें तय कर चुकी हैं। हालांकि फिल्म के मुख्य कलाकारों को अभी साइन नहीं किया गया है। इस समय संजय दत्त के ही प्रोडक्शन हाउस के तले ही 'हंसमुख पिघल गया' फिल्म भी बनाई जा रही है।
प्रभुदेवा को कामर्शियल फिल्में बनाने का अच्छा अनुभव है, उन्होने सलमान खान के लिए 'वांटेड' फिल्म का निर्देशन किया था। जिसके बाद सलमान के सितारे बुलंदियों पर पहुंच गये। वहीं अक्षय के मुख्य किरदार वाली 'राउडी राठौर' फिल्म भी सौ करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म बनी।


Click it and Unblock the Notifications












