प्रभु देवा ने गुपचुप दूसरी शादी की
तमिल सिनेमा के प्रशंसको के लिए यह आश्चर्यजनक खबर है कि प्रभु देवा ने गुपचुप तरीके से दक्षिण अभिनेत्री नयनतारा से शादी कर ली है। पिछले कई महीने से दोनों के बीच रोमांस की खबरें आ रही थी।
गौरतलब हो कि प्रभु देवा पहले से ही शादीशुदा है उनकी पत्नी पूर्व नतर्की रामलता है। उनके तीन बच्चे भी है। फिल्म विल्लू की शुटिंग के दौरान प्रभु देवा और नयनतारा में नजदीकीयां बढी।
सूत्रों के अनुसार दोनों ने हैदराबाद मे चुपचाप शादी कर ली है और पिछले एक हफ्ते से एक साथ रह रहें है। फिलहाल प्रभु देवा किसी हिंदी प्रोजेक्ट के सिलसिले में बाहर गए है, पर नयनतारा ने इस बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











