दो महीने पहले प्रभुदेवा से मिले थे राजेश खन्ना

कल 18 जुलाई को बॉलीवुड के काका राजेश खन्ना के निधन पर बॉलीवुड के दिग्गजों से लेकर छोटे कलाकार तक दुखी है। हर कोई अपने तरीके से राजेश खन्ना को श्रृद्धांजलि दे रहा है। ट्वीटर से लेकर फेसबुक तक हर कोई राजेश खन्ना के निधन पर शोक व्यक्त कर रहा है। प्रभुदेवा ने भी आज बॉलीवुड के इस महानायक को अपनी श्रृद्धांजलि देने के लिए दो महीने पहले ही राजेश खन्ना के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरे ट्वीटर पर डालकर उनके साथ बिताए गए लम्हों को याद किया है।
प्रभु देवा ने लिखा है "मैं दो महीने पहले ही राजेश खन्ना से उनके घर पर मिला था। उन्होने खुली बाहों से मेरा स्वागत किया। मैं उन पलों को कभी नहीं भूल सकता। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"
ज्ञात हो कि इस साल के अप्रैल माह से सुरस्टार राजेश खन्ना की तबियत खराब चल रही थी और 20 जून को तबियत काफी खराब हो जाने के चलते उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। लगभग 15 दिनों के बाद उनकी पत्नी और दामाद अक्षय कुमार उन्हें वापस घर लेकर आए लेकिन वापस घर आने के दूसरे दिन ही फिर से उनकी तबियत खराब हो गई और काफी कोशिशों के बावजूद डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए।


Click it and Unblock the Notifications