प्रभु देवा ने तो मेरा पूरा शरीर तोड़ दिया- शाहिद कपूर
प्रभु देवा के बारे में बात करते हुए हाल ही में शाहिद कपूर ने कहा कि प्रभु देवा बहुत ही स्ट्रिक्ट टाइप के निर्देशक हैं और उन्होने पूरी फिल्म के दौरान काफी थका दिया था। शाहिद ने कहा जब तक प्रभु देवा ने मुझसे डांस नहीं कराया था और निर्देशन नहीं किया था तब तक मैं खुद को बहुत काबिल डांसर समझता था। लेकिन जब उनहोंने मेरी तबियत खराब होने के बावजूद मुझसे घंटो तक रिहर्सल कराया तो मैं बुरी थककर चूर हो गया। तब मुझे पता चला कि उनकी फिल्मों में एक्शन करना और डांस करना कितना थकाने वाला होता है। उनके साथ काम करते हुए मेरा पूरा शरीर टूट गया।
शाहिद कपूर ने हाल ही में अपनी फिल्म आर... राजकुमार का गाना गंदी बात लॉंच किया वो भी डांस रियैलिटी शो डांस इंडिया डांस के सेट पर। इस इवेंट के दौरान शाहिद कपूर ने प्रभु देवा की जी भरकर तारीफ की और कहा कि वो प्रभु देवा के बहुत बड़े फैन हैं और उनका साथ फिल्म करने के बाद तो और भी ज्यादा इंप्रेस हो गये हैं। प्रभु देवा अभी तक अपने सभी एक्टरों के लिए लकी साबित हुए हैं और अब उम्मीद है कि शाहिद कपूर के लिए भी प्रभु देवा लकी साबित होंगे।


Click it and Unblock the Notifications
