राउडी राठौर के पीछे कोई प्लैनिंग नहीं: प्रभुदेवा

एक बार फिर से एक तेलुगु फिल्म का रीमेक बनाकर क्या प्रभुदेवा बॉलिवुड में कोई सेफ गेम खेलना चाहते हैं? इस प्रश्न पर प्रभु देवा ने कहा " ऐसा नहीं है कि मैं किसी प्लैनिंग के साथ यह कर रहा हूं यह तो बस होता ही चला जा रहा है। " प्रभु देवा के अनुसार लगातार दो हिट तेलुगु फिल्मों का रीमेक बनाने के पीछे उनकी कोई सोची समझी प्लैनिंग नहीं है।
प्रभु देवा ने अपनी फिल्म 'राउडी राठौर' के हीरो अक्षय कुमार के बारे में कहा " मैंने और अक्षय ने इससे पहले कभी भी एक साथ काम नहीं किया है। यहां तक की मैंने कभी उन्हें कोरियोग्राफ भी नहीं किया है। लेकिन जो कुछ भी मैंने देखा उससे पता चलता है कि अक्षय बहुत फ्लैक्सिबल हैं वे अमेज़िंग हैं और फिल्म देखने के बाद यह बात सभी को पता भी चल गई होगी। "


Click it and Unblock the Notifications











