..................... Prabhu deva's 'Happy New Year' dance mesmerises said Shahrukh Khan - Hindi Filmibeat

प्रभु देवा तो बिजली की तरह नाचते हैं: शाहरूख खान

बॉलीवुड के मिस्टर बादशाह यानी कि शाहरूख खान इन दिनों अपनी दोस्त फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में व्यस्त हैं। फिल्म में एक बार फिर से शाहरूख,दीपिका के साथ नजर आयेंगे। फिल्म के बारे में बात करते हुए शाहरूख ने डासं किंग प्रभुदेवा की जनकर तारीफ की। फिल्म के एक गाने में प्रभुदेवा ने शानदार डांस किया है।

फिल्म में उनके डांस की तारीफ करते हुए किंग खान ने ट्विटर पर लिखा है "प्रभुदेवा सर को नृत्य करते देखना बहुत मजेदार है। 'हैप्पी न्यू ईयर' को जगमग करने के लिए आपका शुक्रिया। आप तो बिजली की तरह डांस करते हैं।"

'हैप्पी न्यू ईयर' में अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी के साथ काम करके काफी खुश किंग खान ने ऐलान किया है कि वह हैप्पी न्यू ईयर के बाद एक लंबा ब्रेक लेंगे और परिवार के साथ छुट्टियां बितायेंगे।

शाहरूख ने कहा कि उनके पास मनीष शर्मा, राहुल ढोलकिया, अनुराग कश्यप, आर बाल्की जैसे काफी निर्माता-निर्देशकों के ऑफर हैं लेकिन अभी उन्होंने किसी को हां नहीं बोला है लेकिन जब भी बोलेंगे वह जरूर सबको बता देंगे।

फिलहाल तो वह फराह की फिल्म के बाद थोड़ा आराम करना चाहते हैं। 'हैप्पी न्यू ईयर' को फराह खान निर्देशित कर रही हैं।शाहरुख के साथ 'मैं हूं ना' और 'ओम शांति ओम' के बाद यह उनकी तीसरी फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X