Alert..इस सुपर डांसर के साथ सलमान करेंगे .. RECORD BREAK कमाई

सलमान खान के दबंग वर्ल्ड टूर में प्रभु देवा भी नजर आयेंगे। वह स्टेज पर सलमान खान के साथ डांस परफॉर्म करेंगे।सलमान ने एक धमाकेदार टूर की तैयारी कर ली है।

By Prachi Dixit

सलमान खान इन दिनों रफ्तार से अपनी फिल्मों की शूटिंग का काम खत्म करने की प्लानिंग में है। ट्यूबलाइट के बाद थोड़ा सा ब्रेक लेकर उन्होंने तुरंत टाइगर जिंदा है कि शूटिंग शुरू कर दी है।

इसकी वजह यह है कि वह अगले महीने से दबंग वर्ल्ड टूर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस टूर से जुड़ी बेहद खास जानकारी हमारे पास आयी है। सलमान खान के साथ इस टूर में बॅालीवुड के नामी कोरियोग्राफर और निर्माता प्रभु देवा भी नजर आयेंगे।

स्टेज पर अपनी सिंगल परफॉरमेंस के सात सलमान खान के साथ भी परफॉर्म करते हुए दिखाई देंगे। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए प्रभु देवा का कहता है कि सलमान खान के साथ डांस परफॅार्म करने के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं।

Prabhu Deva,Salman Khan

अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में इसकी शुरुआत होने जा रही है। हालांकि मैंने इसे लेकर अभी तक कोई तैयारी नहीं की है। वाटेंड में हम दोनों ने एक साथ परफॅार्म किया है।

लेकिन मुझे इतना यकीन है कि जो भी होगा शानदार होगा। वैसे मैं इस तरह के शो को लेकर कोई खास प्लानिंग नहीं करता हूं। केवल दिल से आगे बढ़ता हूं। सलमान खान इस टूर की यूएसपी हैं। जब तक सलमान खान हैं तब तक सप्राइज का अंत नहीं होने वाला है।

गौरतलब है कि अप्रैल से शुरू होने वाला यह टूर बॅालीवुड का अब कक सबसे लार्ज स्केल का शो माना जा रहा है। इसकी वजह इस शो को लेकर की गई सलमान खान की परफेक्ट प्लानिंग है। यहां देखें पूरी रिपोर्ट..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X