भूटिया के नृत्य पर फिदा हुए प्रभु देवा
अभिनेता और मशहूर नर्तक प्रभु देवा को एक टेलीविजन कार्यक्रम में स्टार फुटबाल बाइचुंग भूटिया का नृत्य कुछ इस कदर भा गया कि वह भूटिया की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके।
प्रभु देवा सोनी टीवी के कार्यक्रम 'झलक दिखला जा' में जज की भूमिका में पहुंचे थे। भूटिया के नृत्य पर उन्होंने कहा, "मैं भूटिया को इस तरह नाचते देख रोमांचित हो उठा। वह बहुत अच्छे हैं।"
इस कार्यक्रम में भूटिया ने दो मेज और एक कुर्सी पर अपना नृत्य पेश किया। इस पर प्रभु देवा ने कहा, "मैं उनके लिए प्रार्थना कर रहा था। कुछ भी हो उन्हें फुटबाल जो खेलना है।"
गौरतलब है कि प्रभु देवा ने भी इस कार्यक्रम में फिल्म 'हमसे है मुकाबला' के गीत 'उर्वशी उर्वशी' पर नृत्य किया।


Click it and Unblock the Notifications











