प्रभु देवा ने कहा एबीसीडी आसान पर हिन्दी कठिन
बॉलीवुड में डांसिंग हमेशा से फिल्मों का एक बहुत ही मनोरंजक और अहम हिस्सा रही है और प्रभु देवा की डांसिंग उनकी हर एक फिल्म की यूएसपी मानी जाती है। भले ही वो बतौर कोरियोग्राफर फिल्म कर रहे हों या फिर बतौर एक्टर। प्रभु देवा अब डांसिंग को एक सीढ़ी और ऊपर ले जा रहे हैं अपनी 3डी में बनी डांसिंग फिल्म एबीसीडी- एनीबडी कैन डांस से। एबीसीडी में प्रभु देवा बतौर एक्टर नज़र आएंगे और इस फिल्म की एक अहम बात ये है कि इस फिल्म में एक बार फिर से प्रभु देवा को सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला है।
साथ ही प्रभु देवा ने इस फिल्म से जुड़ी कुछ मुश्किलों के बारे में बात करते हुए कहा कि डांस करना तो मुश्किल कभी नहीं रहा लेकिन एबीसीडी में हिन्दी में बात करना उनके लिए एक परीक्षा देने के समान था।सलमान खान के साथ काम करने की ख्वाहिश बॉलीवुड के हर एक निर्देशक रखता है। डांसिंग, कोरियोग्राफर से फिल्म निर्देशन और एक्टिंग में आने वाले प्रभु देवा भी सलमान खान के साथ काम करने को लेकर हमेशा से उत्साहित रहते हैं।

ज्ञात हो कि प्रभु देवा ने बॉलीवुड में अपने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत भी सलमान खान के साथ ही फिल्म वांटेड से की थी। अब एक बार फिर से प्रभु देवा अपनी 3डी फिल्म एबीसीडी में सलमान संग काम करने को लेकर काफी खुश भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डीसूजा ने किया है। रेमो का कहा है कि ये फिल्म उन्होंने प्रभु देवा को ध्यान में रखकर ही बनाई थी। इस फिल्म के जरिये प्रभु देवा हमारे देश में डांसिंग को और भी ऊंचे स्तर पर ले जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications