इंतजार खत्म फैंस के लिए बड़ी खबर, सालार के सेट से प्रभास का पहला लुक इंटरनेट पर वायरल
बाहुबली प्रभास के फैंस एक बार फिर से उनकी आगामी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। प्रभास की अगली फिल्म सालार है। प्रभास इन दिनों अपनी इसी फिल्म की शूटिंग का काम कर रहे हैं। सालार की शूटिंग सेट से प्रभास की एक झलक सामने आयी है। जहां पर प्रभास का सालार लुक आप देखते रहे जायेंगे।
सालार के सेट से लीक हुई इस फोटो में प्रभास कमर पर हाथ रखकर सेट पर किसी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।सालार के इस लुक प्रभास काफी सिंपल और परफेक्ट बॉडी शेप में दिखाई दे रहे हैं। कुछ दिन पहले प्रभास को उनके वजन के कारण काफी ट्रोल होना पड़ा था।

वहीं अब प्रभास का यह लुक देखकर साफ समझा जा सकता है कि पहले से उन्होंने अपने वजन पर काफी काम कर लिया है और साथ ही वह अब पहले से फिट और परफेक्ट दिखाई दे रहे हैं।

प्रभास के फैंस के लिए
प्रभास के फैंस के लिए सालार का यह लुक देखना एक बड़ा उत्साह है। ताजा रिपोर्ट अनुसार इस तस्वीर में प्रभास अपने अस्सिटेंट से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सालार का एक बीटीएस वीडियो
आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से सालार को लेकर कोई ना कोई अपडेट सामने आती रहती हैं। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर सालार का एक बीटीएस वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में प्रशांत नील और शिवकुमार एक्शन सीक्वेंस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस साल शूटिंग होगी खत्म
इस वीडियो को देखने के बाद इसी बात की चर्चा हो रही है कि प्रभास के लिए एक्शन का स्तर काफी ऊंचा और बड़े कैनवास पर होगा। बताया जा रहा है कि साल 2022 के अंत तक सालार की शूटिंग खत्म होगी और अगले साल 2023 में इसे रिलीज किए जानेेकीयोजना मेकर्स की तरफ से बनाई गई है। जिसे लेकर कोई ना कोई अपडेट जल्द सकती है।


Click it and Unblock the Notifications