बाहुबली की शादी कर लो तैयारी, प्रभास के मामा ने किया ऐलान
अभिनेता प्रभास इस समय फिल्म साहो को लेकर काफी ज्यादा व्यस्त हैं और उसकी शूटिंग कर रहें हैं। इस फिल्म के लिए उन्होने काफी ज्यादा मेहनत की है जो कि इसके छोटे से टीजर में नजर आ चुकी है। इस फिल्म के अलावा प्रभास को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो कि उनके फैंस के लिए काफी स्पेशल साबित हो सकती है तो वहीं लेडी फैंस के लिए नागवार गुजरेगी। ये खबर सामने आते ही काफी ज्यादा सुर्खियों में छाई हुई है।
दरअसल उनके मामा कृष्णनम राजू ने इस बात का खुलासा किया है कि प्रभास साहो की शूटिंग खत्म करते ही शादी के बंधन में बंध जाएंगें। अब निश्चित है कि इस खबर के बाद लड़कियों का दिल टूटना स्वाभाविक हैं।

हालांकि अभी तक ये खुलासा नहीं हो पाया कि प्रभास किसको अपना जीवनसाथी चुनने जा रहे हैं। साहो की बात करें तो इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आने वाली है और फिल्म की कहानी काफी ज्यादा अलग होने वाली है।
फिल्म के सेट से कई तरह की बेहतरीन तस्वीरें सामने आती रहती हैं जो कि फिल्म के लिए बेचेनी बढ़ा रही है। प्रभास बाहुबली की सफलता के काफी बड़े एक्टर्स में शामिल हो चुकें हैं। उनकी फैन फॉलोविंग लगभग हर जगब हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications