बाहुबली स्टार प्रभास की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'साहो'- मुंबई शेड्यूल हुआ पूरा
बाहुबली एक्टर प्रभास जोर शोर से अपनी आगामी फिल्म 'साहो' की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली है। हाल ही में प्रभास के फिल्म के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग खत्म की है। धमाकेदार एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर दिखेंगी।
बिग बजट फ़िल्म साहो अपनी असाधारण पटकथा के लिए सुर्खियों में छाई हुई है। अबु ढ़ाबी, इटली और हैदराबाद के बाद फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग मुंबई में भी हुई है।

प्रभास और श्रद्धा के जन्मदिन पर रिलीज हुआ साहो चैप्टर 1 और चैप्टर 2 को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। साहो विश्व स्तरीय एक्शन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है, जिसे ट्रांसफॉर्मर्स फेम हॉलीवुड के स्टंट निर्देशक केनी बेट्स द्वारा निर्देशित किया गया है।
फिल्म के एक एक्शन सीक्वेंस के लिए, निर्माताओं ने हॉलीवुड के 50 सदस्यों के क्रू को शामिल किया है, जिससे यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे महंगा एक्शन सीक्वेंस बन गया है। पहले प्रोमो में चंद सेकंड की एंट्री और दूसरे में उनके एक शब्द के डायलॉग 'बूम' के साथ दर्शकों के दिलों को जीतते हुए, प्रभास ने एक उच्च तकनीक से लैस एक्शन थ्रिलर देखने के लिए फ़िल्म प्रेमियों के बीच बेसब्री पैदा कर दी है।
टी-सीरीज़ और यूवी क्रिएशन प्रोडक्शन प्रोडक्शन की 'साहो' सुजीत द्वारा निर्देशित है और वामसी, प्रमोद और विक्रम द्वारा निर्मित है। यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
