..................... राधेश्याम फिल्म के रेट्रो लुक के साथ प्रभास ने फैंस को दी नए साल 2021 की बधाई Prabhas wishes happy new year 2021 with special poster from upcoming movie ‘Radhe Shyam’ - Hindi Filmibeat

साल 2021 में 'राधेश्याम' का बड़ा धमाका, फैंस के लिए प्रभास का रेट्रो लुक, पीरियड रोमांटिक - ड्रामा

By Filmibeat Desk

राधेश्याम अपनी पहली घोषणा के बाद से सबसे बहुप्रतीक्षित और प्रत्याशित फिल्म में से एक है, फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि पैन-इंडिया स्टार प्रभास खूबसूरत पूजा हेगड़े के साथ फिल्म में रोमांस करें। फिल्म के पोस्टरों ने बहुत कम समय में सबसे ज्यादा बार देखे जाने के साथ इतिहास रचा है।

विश्व स्तर पर प्रभास के प्रशंसक लंबे इंतजार के बाद एक रोमांटिक भूमिका निभाने वाले स्टार के बारे में बात कर रहे हैं। पोस्टर बेहद खूबसूरत और हैरान कर देने वाले हैं। प्रभास का रेट्रो लुक उनके आकर्षण को बढ़ा रहा है जिसे देखकर निश्चित रूप से फैंस के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

radhe shyam

राधेश्याम ने अब सभी आशंकाओं को कोसों दूर पीछे छोड़ दिया है और पोस्टर अब नए साल के लिए एक शानदार शुरुआत है जो दर्शकों के लिए राधेश्याम के रोमांस, मस्ती, ड्रामा से भरे साल के लिए संकेत देता है। राधेश्याम एक पीरियड रोमांटिक - ड्रामा है और यह बहुत लंबे समय के बाद है कि प्रभास इस जॉनर की फिल्म में दिखाई देंगे।

राधेश्याम साल 2021 को पूरी तरह से भुनाने के लिए तैयार है, दिलों को धड़काने वाले प्रभास और हमेशा मुस्कुराने वाली पूजा हेगड़े के बीच की केमिस्ट्री परदे पर छा जाने के लिए तैयार है और यह प्रभाव हमेशा के लिए अविस्मरणीय होने वाला है। ये एक बहुभाषी फिल्म होगी और गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण कुमार द्वारा अभिनीत है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है।फिल्म भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद द्वारा निर्मित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X