प्रभास ने कर लिया फैसला...अब करियर में नहीं करेंगे ऐसी गलती..आगे होगा खतरा
Recommended Video

बाहुबली जैसी ऐतिहासिक फिल्म कर प्रभास रातोंरात स्टार बन गए और हर कोई उनका फैन हो गया। फिल्म का क्रेज अब तक लोगों के बीच बरकरार है। प्रभास खुद भी मानते हैं कि प्रभास उनकी जिंदगी की सबसे खास फिल्म है। फिलहाल प्रभास साहो की शूटिंग में व्यस्त हैं।
हाल में दिए एक इंटरव्यू में प्रभास बाहुबली के साथ-साथ अपने करियर के बारे में भी पूरी ईमानदारी से बात की और कहा कि वो अपनी जिंदगी में आगे कभी भी बाहुबली जैसी फिल्में नहीं करेंगे जिसमें उन्हें 6 साल समय देना पड़े। प्रभास ने कहा कि अगर वो आगे ऐसा प्रोजेक्ट लेंगे तो भी साथ में बाकी फिल्म करेंगे।

साथ ही प्रभास ने ये भी कहा कि करियर के साथ साथ उम्र भी देखना जरुरी है। इस उम्र में वो इस तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं और साथ ही प्रभास ने ये भी कहा कि "बाहुबली जैसी फिल्में जिंदगी में एक बार होती हैं। वैसी फिल्में बार-बार बनाना मुमकिन ही नहीं है और मुझे पहले से पता था कि इस फिल्म के लिए मुझे समर्पित होना होगा।"
प्रभास ने ये भी साफ कर दिया है कि वो हर भाषा में फिल्म करने में तैयार हैं। अगर उन्हें स्क्रिप्ट अच्छी लगी तो वो पंजाबी फिल्म भी करेंगे। फिलहाल प्रभास साहो की शूटिंग में व्यस्त हैं और उनके साथ फिल्म में श्रद्धा कपूर भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications