तो KHAN सुपरस्टार्स से भी बड़े स्टार हैं ये.. फीस सुनकर हैरान रह जाएंगे!
अफवाहों की मानें तो अपनी अगली फिल्म के लिए प्रभास ने 80 करोड़ भारी भरकम फीस की मांग की है।
कोई शक नहीं कि बाहुबली 2 के बाद प्रभास सुपरस्टार बन चुके हैं। बॉक्स ऑफिस की बेजोड़ सफलता को देखते हुए प्रभास की फीस बढ़ना लाज़िमी था.. लेकिन अफवाहों की मानें तो सुपरस्टार्स ने अपनी फीस में जबरदस्त इजाफा कर दिया है। जो कि बॉलीवुड के खान सुपरस्टार्स से भी ज्यादा है।
अफवाहों की मानें तो प्रभास ने एक फिल्म के लिए 80 करोड़ फीस की मांग की थी। जी हां, 80 करोड़.... बॉलीवुड की बात करें तो फिलहाल सलमान खान हैं, जो 55-60 करोड़ के लगभग की फीस लेते हैं।

खैर, बाहुबली 2 के बाद बॉलीवुड के कई निर्देशक प्रभास को साइन करना चाहते हैं, कई प्रोड्यूर्स ने प्रभास को अप्रोच भी किया। लेकिन जाहिर है.. 80 करोड़ की फीस के साथ तो शायद ही कोई साइन करे।
अफवाह उड़ी थी कि रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म में सलमान खान और प्रभास को अप्रोच करना चाहते हैं। लेकिन बाद में खुद ही रोहित ने खबर को कोरी अफवाह कहा। बहरहाल, यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रभास की बढ़ती फीस के साथ आखिर उनके बॉलीवुड डेब्यू का जिम्मा कौन उठाता है।


Click it and Unblock the Notifications











