प्रभास ने 'राधेश्याम' से पूजा हेगड़े का फर्स्ट लुक किया रिलीज- जन्मदिन पर खास सरप्राइज
'राधेश्याम', एक मैग्नम ओपस के रूप में, यूरोप में होनेवाली एक महाकाव्य प्रेम कहानी है। फिल्म में पैन इंडिया स्टार प्रभास और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। पूजा हेगड़े के जन्मदिन के मौके पर, निर्माताओं ने फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिलीज किया है।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए, प्रभास ने अपने 'प्रेरणा' को दुनिया के सामने पेश किया। पूजा अपनी खूबसूरत मुस्कान के साथ एक ट्राम में बैठी हुई नजर आती हैं। प्रभास ने फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए लिखा, "Wishing our Prerana @hegdepooja, a very Happy Birthday!."

'राधेश्याम' त्रिभाषी फिल्म होगी और इसे गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित किया जाएगा। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। यह एक भारी भरकम बजट पर बनी फिल्म है और साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी। फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी में रिलीज होगी।
राधेश्याम में प्रभास, पूजा हेगड़े, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शी, साशा छेत्री, कुणाल रॉय कपूर और सथ्यन जैसे कलाकार नजर आएंगे।
फिल्मकार राधाकृष्ण कुमार, जो 'राधे श्याम' में प्रभास के साथ काम कर रहे हैं, उन्होंने प्रभास की दिल खोलकर तारीफ की है। उनका मानना है कि प्रभास एक ऐसे व्यक्ति हैं जो उच्च स्तरीय हैं और सिनेमा के लिए एक उत्साही जुनून रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
