..................... Prabhas to treat his fans with Saaho look or teaser on his birthday? - Hindi Filmibeat

फैंस के लिए बाहुबली स्टार का ज़बरदस्त सरप्राइज- दो दिनों के बाद धमाका

बाहुबली स्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपनी आने वाली फिल्म साहो की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने अपने फैंस को एक सरप्राइज देने का फैसला किया है।

प्रभास ने ट्विटर पर लोगों को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि वो अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं। यह सरप्राइज क्या होगा, फिलहाल इस बारे कोई पक्की खबर तो नहीं है लेकिन सूत्रों की मानें तो 23 अक्टूबर यानि कि प्रभास के जन्मदिन पर उनकी फिल्म साहो का पहला टीज़र रिलीज़ किया जाएगा।

ज़ाहिर है फैंस को इस फ़िल्म का लंबे समय समय से इंतेज़ार है। अपने पिछले जन्मदिन पर प्रभास ने साहो का फर्स्ट लुक शेयर किया था।सूत्रों की मानें तो साहो एक्शन के मामले में बाहुबली से भी बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। फिल्म के एक्शन सीन्स को अबु ढ़ाबी में फिल्माया गया है। यह साउथ की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है।

Prabhas

साहो का कुल बजट 300 करोड़ है और इस बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा इसके एक्शन सीन पर खर्च किया गया है।फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर, जैकी श्राफ, नील नीतिन मुकेश, महेश मांजरेकर जैसे अभिनेता दिखेंगे।

फिल्म का निर्देशन सुजीत कर रहे हैं। बाकी फिल्मों की तरह श्रद्धा यहां सिर्फ गाने या डांस के लिए नहीं होगीं। बल्कि प्रभास ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि पूरी फिल्म श्रद्धा के नजरिए से आगे बढ़ेगी।

यह उन्हीं की कहानी होगी। फिल्म 2019 में तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी। लेकिन फिलहाल इंतेज़ार है 23 अक्टूबर का।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X