..................... Prabhas travel uk for Adipurush special body training here read in details । आदिपुरुष के लिए स्पेशल बॅाडी बनाने के लिए यूके जायेंगे प्रभास, जानिए डिटेल - Hindi Filmibeat

400 करोड़ की आदिपुरुष के लिए यूके जायेंगे प्रभास, बढ़ते वजन से आयी मुसीबत, जानिए पूरी डिटेल!

By Filmibeat Desk

कोरोना महामारी के बीच हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है आदिपुरुष। आदिपुरुष का बजट 400 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। आदिपुरुष की कहानी रामायण पर आधारित बताई जा रही है। प्रभास इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं।

इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आदिपुरुष में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए प्रभास को बाहुबली की तरह ही विशाल बॅाडी बनानी होगी। लेकिन बीते दिनों प्रभास की जो तस्वीरें सामने आयी हैं, उसने फैंस के साथ आदिपुरुष के निर्देशक ओम राउत को भी हैरान कर दिया है।

Prabhas

एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार प्रभास का वजन काफी बढ़ गया है। ऐसे में राम के किरदार में आदिपुरुष की शूटिंग शुरू करने से पहले निर्देशक प्रभास की बॅाडी पर काम करना चाहते हैं।

प्रभास का भगवान राम लुक

प्रभास का भगवान राम लुक

रिपोर्ट के अनुसार ओम राउत के लिए फिलहाल इस समय सभी मुख्य किरदारों के लुक को तय करना जरूरी है। कृति सेनन सीता की भूमिका में हैं। लेकिन फिर भी वो इसके लिए बीते कई महीनों से लगातरजिम में पसीना बहा रही हैं। दूसरी तरफ प्रभास का बढ़ता वजन ओम राउत के लिए परेशानी की वजह बन रहा है।

आदिपुरुष में भगवान राम की भूमिका

आदिपुरुष में भगवान राम की भूमिका

ऐसे में आदिपुरुष में भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए अपनी बॅाडी पर प्रभास को काफी बारीकी से काम करना है। इसके लिए प्रभास यूके जा रहे हैं। यूके में प्रभास का स्पेशल बॅाडीटेस्ट होगा। जिससे ये पता चलेगा कि आखिर उनका वजन किस वजह से बढ़ रहा है। जांच के बाद प्रभास के बॅाडी और हेल्थ को फिर से सही आकार में लाने की योजना बनाई गई है। बीते दिनों कृति सेनन के साथ गाड़ी में बैठे हुए प्रभास की एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिसके बाद प्रभास को वडा पाव बोलकर जमकर ट्रोल किया गया था।

इस दिन रिलीज होगी आदिपुरुष

इस दिन रिलीज होगी आदिपुरुष

मिमी में प्रेग्नेंट महिला की भूमिका निभाने के लिए कृति सेनन ने अपना वजन 15 किलो बढ़ा लिया था।कृति सेनन की आगामी फिल्म आदिपुरुष हैं। अपना वजन कृति ने सीता बनने के लिए काफी कम किया है।आपको बता दें कि ये फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघर में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X