साहो स्टार प्रभास की किसिंग सीन की दिक्कत, अनुष्का शेट्टी के साथ अगले प्रोजेक्ट का इंतज़ार

बाहुबली स्टार प्रभास, अपनी अगली फिल्म साहो के साथ 30 अगस्त को दस्तक दे रहे हैं। अब प्रभास ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपने और अनुष्का शेट्टी की ईक्वेशन पर एक बार फिर से बात करते हुए कहा कि हमने बाहुबली के पहले भी दो फिल्में साथ की हैं - मिर्ची और बिल्ला। अब आगे मुझे नहीं पता।

प्रभास ने बताया कि अनुष्का के साथ वो अगली बार काम करने का मौका कब पाएंगे ये उन्हें नहीं पता। फिलहाल तो वो पूजा हेगड़े के साथ एक फिल्म कर रहे हैं जिसे राधाकृष्णा डायरेक्ट कर रहे हैं। रही अनुष्का शेट्टी की बात तो उनके और प्रभास के अफेयर की खबरें रोज़ उड़ती हैं।

prabhas-talks-about-anushka-shetty-and-kissing-scenes

खबर थी कि प्रभास और अनुष्का एक साथ लंदन में घर ढूंढ रहे हैं। लेकिन सारी खबरों को दरकिनार करते हुए प्रभास ने कहा कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अगर हमारे बीच कुछ होता तो आप कभी तो हम लोगों को साथ देखते। हमारी तो कितने समय से मुलाकात ही नहीं हुई है।

प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर साहो, 30 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। प्रभास ने इस दौरान, ऑन स्क्रीन किसिंग सीन पर भी बात करते हुए कहा कि मैं ऐसे सीन करने में खुद को सहज महसूस नहीं करता हूं।

वैसे आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड स्टार्स के कुछ वायरल किसिंग सीन -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X