Salaar: प्रभास स्टारर सालार: पार्ट 1 सीज़फायर की नई रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने किया बड़ा ऐलान

Salaar Postponed: प्रभास स्टारर सालार: पार्ट 1 सीजफायर इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। प्रशांत नील निर्देशित ये फिल्म अपनी पहली घोषणा के साथ ही काफी सुर्खियां बटोर रही थी। लेकिन पिछले दिनों फिल्म के टलने की खबरों ने फैंस को परेशान कर दिया। बहरहाल, अब फिल्म की रिलीज को लेकर मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा की है।
सालार अपने पोस्ट-प्रोडक्शन फेज में तेजी से आगे बढ़ रही है, और निर्माता देश और दुनिया भर के लोगों के लिए इस एक्शन फिल्म को एक शानदार अनुभव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने आगे आकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दर्शकों को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया है और बताया है कि सालार की नई रिलीज डेट ऐलान जल्द किया जाएगा।
मेकर्स ने सालार को लेकर रिलीज किया बयान
होम्बले फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "हम #Salaar के लिए आपके अटूट समर्थन की गहराई से सराहना करते हैं। हम अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण 28 सितंबर (ओरिजनल रिलीज डेट) को फिल्म नहीं ला पाएंगे। कृपया समझें कि यह निर्णय सोच समझकर लिया गया है, क्योंकि हम एक असाधारण सिनेमाई अनुभव देना चाहते हैं। हमारी टीम हाईएस्ट स्टैंडर्स सेट करने की पूरी कोशिश कर रही है। नई रिलीज डेट सही समय पर घोषित की जाएगी। हमारे साथ बने रहें क्योंकि हम #SalaarCeaseFire को अंतिम रूप दे रहे हैं और इस सफर का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद। #SalaarComingSoon "
बता दें, ओवरसीज में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी थी और काफी जबरदस्त रिस्पॉस मिला था। बहरहाल, अब इसके लिए रिफंड जारी किये जाएंगे। होम्बले फिल्म्स की सालार: पार्ट 1 - सीजफायर में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू हैं।


Click it and Unblock the Notifications