..................... Salaar के मेकर्स ने नाइट शूट से शेयर की तस्वीर, लिखा- 'शूट इन प्रोग्रेस', फैन्स की खुशी का नहीं रहा ठिकाना | Prabhas starrer Salaar makers shared a picture from night shoot, fans are excited - Hindi Filmibeat

Salaar के मेकर्स ने नाइट शूट से शेयर की तस्वीर, लिखा- 'शूट इन प्रोग्रेस', फैन्स की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

prabhas-starrer-salaar-makers-shared-a-picture-from-night-shoot-fans-are-excited

Salaar: साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार' के साथ प्रभास और निर्देशक प्रशांत नील फैंस को कुछ ऐसा देने वाले हैं, जिसका फैंस इंतजार नहीं कर सकते। फिल्म की घोषणा के साथ ही सिनेप्रेमियों के बीच इसका क्रेज बनता देखा गया है। वहीं, अब मेकर्स ने एक तस्वीर के साथ फैंस के साथ शेयर किया है कि फिल्म की शूटिंग पूरे जोर-शोर के साथ चल रही है।

सोशल मीडिया पर मेकर्स ने इस कैंडिड पिक्चर को शेयर किया, जो रात की शूटिंग की लगती है। इसे उन्होंने कैप्शन दिया, "शूट इन प्रोग्रेस".. प्रभास के फैंस मेकर्स द्वारा ये अपडेट पाकर काफी उत्साहित हैं।

सालार के साथ प्रभास और प्रशांत नील पहली बार साथ आए हैं। साथ ही यह पता चला है कि होम्बले फिल्म्स की सालार को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया गया है, और इसका बजट लगभग 400+ करोड़ रुपये का है। केजीएफ की क्रिएटिव टीम और तकनीशियन भी सालार का हिस्सा हैं।

बाहुबली की अपार सफलता के बाद से ही प्रभास पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि पूरे भारत भर में उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। वहीं, केजीएफ के बाद से प्रशांत नील सबके चहेते निर्देशक बन चुके हैं।

इस फिल्म को एक गेम चेंजर के तौर पर देखा जा रहा है। होम्बले फिल्म्स, जिनकी केजीएफ, केजीएफ 2 और कांटारा ब्लॉकबस्टर रही हैं। अब 2023 में सालार की रिलीज के लिए तैयार हैं। ऐसे में फिल्म को लेकर फैन्स की एक्साइटमेंट जबरदस्त है जिसे वो मिस नही कर सकते है।

प्रभास और श्रुति हासन के साथ बनी यह फिल्म पूरे भारत में 5 भाषाओं में रिलीज हो रही है। फिल्म में बहुमुखी अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं, इसके अलावा जगपति बाबू, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और अन्य लोगों की प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म 28 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X