बाहुबली से भी जबरदस्त होगी एक्शन सीन्स- सबसे बड़ी फिल्म- 2019 में होगी रिलीज
बाहुबली से विश्वभर में ख्याति पाने वाले सुपरस्टार प्रभास की अगली फिल्म साहो 2019 में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग लगभग एक साल से चल रही है। 2018 के अंत तक शूटिंग खत्म हो जाएगी। सूत्रों की मानें तो साहो एक्शन के मामले में बाहुबली से भी बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। फिल्म के एक्शन सीन्स को अबु ढ़ाबी में फिल्माया गया है। जबकि रोमानिया में लोकेशन की खोज़ जारी है।
2018 का पहला AWARD- खान सुपरस्टार्स रहे गायब, बेस्ट फिल्म बनी संजू
रोमानिया में फिल्म का कुछ महत्वपूर्ण हिस्सा फिल्माया जाएगा। बता दें, साहो साउथ की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। फिल्म भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है। जाहिर है बाहुबली की अपार सफलता के बाद निर्माता को प्रभास की स्टारडम भरोसा हो चुका है।

इस फिल्म में प्रभास के साथ बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर दिखाई देंगी। बाकी फिल्मों की तरह श्रद्धा यहां सिर्फ गाने या डांस के लिए नहीं होगीं। बल्कि प्रभास ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि पूरी फिल्म श्रद्धा के नजरिए से आगे बढ़ेगी। यह उन्हीं की कहानी होगी। फिल्म 2019 में तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications