प्रभास की राधे श्याम से आई बड़ी खबर, इस ग्रुप ने खरीदे फिल्म के सैटेलाइट राइट्स!

सुपरस्टार प्रभास ने बाहुबली के बाद से पीछे मुड़कर नहीं देखा है और इस समय साउथ इंडस्ट्री में उनका एक अलग मुकाम है। हालांकि इस समय वो फिल्म राधेश्याम को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। राधेश्याम में प्रभास का एक अलग अंदाज देखने को मिलने वाला है। इस फिल्म में उनकी हीरोईन पूजा हेगड़े होंगी और दोनों की फर्स्ट लुक काफी पहले रिलीज हो चुका है। लेकिन इस समय फिल्म से एक ऐसी खबर आ रही है जोकि फैंस के लिए काफी खास होने वाली है।

पता चला है कि इस फिल्म के सैटेलाइट्ल राइट्स बिक चुके हैं और इसको जी ग्रुप ने खरीदा है। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक राधेश्याम के सैटेलाइट राइट्स बिक चुके हैं..

radhe shyam, prabhas, राधे श्याम, प्रभास

लेकिन जी ने इसको कितने में खरीदा है इसका ऐलान होना बाकी है। इस का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था। फिल्म से 'लवर बॉय' प्रभास की झलक दिखाई गई थी।

 'राधेश्याम'

'राधेश्याम'

टीज़र की शुरुआत प्रभास की ब्लॉकबस्टर हिट 'बाहुबली' के लुक से होती है जिसे 'साहो' तक दिखाया गया है, जिसके बाद उन्हें एक रोमांटिक अंदाज में दिखाया गया है, जो कि फिल्म 'राधेश्याम' से है।

बिग बजट

बिग बजट

प्रभास और पूजा हेगड़े के ये फिल्म राधे श्याम है एक बिग बजट फिल्म है जिसका बजट करीब 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

अंदाजा लगाया जा रहा था

अंदाजा लगाया जा रहा था

इस रोमांटिक फिल्म को राधा कृष्णन ने निर्देशित किया है। प्रभास इसके पहले फिल्म साहो में नजर आए थे लेकिन फिल्म उतनी नहीं चल सकी थी जितने का अंदाजा लगाया जा रहा था।

 रिकॉर्ड तोड़ेगी

रिकॉर्ड तोड़ेगी

प्रभास राधेश्याम को लेकर काफी समय से काम कर रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है ये फिल्म कमाई के रिकॉर्ड तोड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X