प्रभास फैंस का इंतजार खत्म! मेगा बजट फिल्म 'सालार' के टीजर को लेकर सामने आया बड़ा हिंट!

Salaar Teaser: साल 2022 में ब्लॉकबस्टर 'केजीएफ 2' के साथ अपना जलवा दिखा चुके निर्देशक और एक्शन डायरेक्टर प्रशांत नील अब प्रभास के साथ मेगा बजट एक्शन फिल्म 'सालार' लेकर आ रहे हैं। जाहिर बात है इस जोड़ी की फिल्म का फैन्स को बेसब्री के साथ इंतजार है। फिल्म के पहले पोस्टर और पहली झलक ने खूब सुर्खियां बटोरी, वहीं अब फिल्म के टीजर का इंतजार है।
फाइनली इस फिल्म को लेकर एक सुपर एक्साइटिंग अपडेट सामने आई है। सुनने में आया है कि डायरेक्टर प्रशांत नील फिल्म पर काफी तेजी से काम कर रहे हैं और जल्द ही दर्शकों को फिल्म का टीजर देखने को मिल सकता है।
कुछ ही दिनों में सामने आएगा फिल्म का टीजर
होम्बले फिल्म्स की 'सालार' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है और दर्शक इसकी रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह केजीएफ 2 के बाद निर्देशक प्रशांत नील का अगला बड़ा प्रोजेक्ट भी है और इसलिए वो अपनी इस फिल्म पर पूरे जी जान से काम कर रहे हैं। अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक हुआ, तो दर्शकों को बहुत जल्द, यानि की आने वाले कुछ दिनों ही फिल्म का टीज़र देखने को मिल सकता है।
सालार वास्तव में साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। हालांकि जहां यह अपने नेक्स्ट लेवल एक्शन सीन्स के साथ दर्शकों को पूरी तरह क्रेजी करने वाला है, वहीं इस फिल्म के साथ, प्रशांत नील और प्रभास पहली बार एक साथ आएंगे, जो अपने आप में इसे एक स्पेशल प्रोजेक्ट बनाता है। इस बीच, यह पता चला है कि सालार को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया गया है, और इसका बजट लगभग 400+ करोड़ रुपये का है। जबकि केजीएफ की प्रभावी टीम और तकनीशियन भी सलार का हिस्सा हैं, कोई शक नहीं कि इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।
होम्बले फिल्म्स की सालार में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू भी होंगे। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications