प्रभास की फिल्म बाहुबली के निर्माताओं ने साझा की यादें- जानिए 6 जुलाई 2013 क्यों है खास
प्रभास के सभी प्रशंसकों के लिए 6 जुलाई एक विशेष दिन है। सात साल पहले, इस दिन, सुपरस्टार ने विशालकाय महाकाव्य 'बाहुबली' के पहले भाग की शूटिंग शुरू की थी। इस खास दिन को चिह्नित करते हुए, 'बाहुबली' के आधिकारिक हैंडल ने ट्वीट करते हुए लिखा,"July 6, 2013. The moment when it all began! We started the shoot of #Baahubali on this day 7 years ago...
इस आधिकारिक हैंडल पर सेट से कुछ तस्वीरें भी साझा कीं है, जहां शूटिंग की शुरुआत करने के लिए हजारों प्रशंसक एकत्रित हुए थे। इन तस्वीरों को सामने आने के बाद ये काफी तेजी सा वायरल हो रही हैं और लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं।
एस एस राजामौली की फिल्म ने रिलीज होने के बाद काफी तगड़ा धमाका किया था और लोगों ने इसको काफी ज्यादा पसंद किया था। फिल्म में प्रभास के अलावा तमन्ना भाटिया और अनुष्का शेट्टी जैसे दमदार कलाकार नजर आए थे।
प्रभास इस फिल्म के पहले साउथ के सुपरस्टार थे लेकिन इस फिल्म ने उनको ग्लोबल स्टार बना दिया जो कि काफी बड़ी बात है। इस फिल्म ने उनका नाम काफी बड़ा कर दिया है।
प्रभास ने एक के बाद दोनों फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीता और खुद की छाप उनके दिलों में छोड़ी थी। फिलहाल आप देखिए ये शानदार तस्वीरें जोकि तेजी से वायरल हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications