सलमान की 'ट्यूबलाइट' FAIL.. तो 'बाहुबली 2' ने झट से फायदा उठा लिया!
इधर फिल्में कब आ रही हैं.. कब जा रही हैं.. कुछ पता भी नहीं चल रहा। उधर 'बाहुबली 2' है कि पिछले 2 महीनों से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। बाहुबली 2 के बाद सिर्फ इरफान खान की हिंदी मीडियम ही सुपरहिट हो पाई है।
SHOCK.. सलमान खान ने पूरी फिल्म की कहानी कर दी LEAK
बहरहाल, बात बाहुबली 2 की करें तो फिल्म को अब ताइवान में रिलीज कर दिया गया है। जी हां, बाहुबली वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अपनी दूसरी पारी खेलने के लिए तैयार हो चुकी है। फिल्म को सितंबर में चीन में 4000 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा।

अब जबकि सलमान खान की ट्यूबलाइट को बॉक्स ऑफिस पर इतना ठंडा रिस्पॉस दिया जा रहा है। डिस्ट्रिब्यूटर्स इंटरनेश्नल मार्केट में फिर से बाहुबली 2 को आगे करने में जुट गए हैं।
दंगल के बाद, बाहुबली 2 भी चीन में रिलीज होने वाली है, जिससे काफी उम्मीद जताई जा रही है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म आराम से 2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। हालांकि दंगल को पीछे करना मुश्किल है.. लेकिन बाहुबली 2 से अच्छे रिस्पॉस की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications