..................... आदिपुरुष का इस तारीख को ट्रिबेका फेस्टिवल में होगा वर्ल्ड प्रीमियर | Prabhas starrer Adipurush To Have Its World Premiere At Tribeca Festival In New York, Know the date - Hindi Filmibeat

Adipurush वर्ल्ड प्रीमियर फाइनल, इस तारीख को दुनिया के सामने आएगी प्रभास- कृति सैनन की फिल्म!

prabhas-starrer-adipurush-to-have-its-world-premiere-at-tribeca-festival-in-new-york-know-the-date

Adipurush World Premiere: बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष अब बस कुछ ही महीनों में रिलीज होने वाली है। ओम राउत के निर्देशन में बनी ये फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। कभी पॉजिटिव कारणों से तो कभी निगेटिव कारणों से। फिलहाल इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर समाने आई है जो सभी के लिए बेहद खुशी और गर्व की बात है।

न्यूयॉर्क में ट्रिबेका फेस्टिवल में इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर फाइनल हो चुका है, जो कि 13 जून को होगा। बता दें, यह फिल्म भारत और दुनिया भर में 16 जून को रिलीज होगी।

हाल ही में ट्रिबेका फेस्टिवल के लिए लाइन-अप की घोषणा की गई है, और इसमें आदिपुरुष का भी नाम शामिल है जिसे वर्ल्ड प्रीमियल के लिए चुना गया है। ओकेएक्स द्वारा प्रस्तुत और 2001 में रॉबर्ट डी नीरो, जेन रोसेन्थल और क्रेग हाटकॉफ द्वारा स्थापित ट्रिबेका फेस्टिवल कलाकारों और विविध दर्शकों को एक साथ लाता है ताकि कहानी कहने के सभी रूपों का जश्न मनाया जा सके। ऐसे में आदिपुरुष जो एक विजुअल ट्रीट होने का वादा करती है, जिसे 'मिडनाइट ऑफरिंग' के रूप में 3डी प्रारूप में पेश किया जाएगा।

भारत की भावना से जुड़ी फिल्म

इस बड़ी उपलब्धि के बारे में बात करते हुए फिल्म के निर्देशन ओम राउत कहते हैं, "यह एक फिल्म नहीं पर एक भाव है। एक ऐसी कहानी के लिए हमारा नजरिया है जो भारत की भावना के साथ जुड़ा है। ट्रिबेका फेस्टिवल का यह प्रीमियर वास्तव में मेरे लिए और पूरी टीम के लिए बहुत खास है क्योंकि हमें वैश्विक स्तर पर एक ऐसी कहानी दिखाने का मौका मिला है जो हमारी संस्कृति में गहराई तक समाई हुई है। इसके वर्ल्ड प्रीमियर पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए हम असल में रोमांचित और उत्साहित हैं।"

भूषण कुमार ने जताई खुशी

इस पर टी-सीरीज के भूषण कुमार कहते हैं, "भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर ले जाना वास्तव में हम सभी के लिए गर्व का पल है। आदिपुरुष सभी के लिए एक विजुअल ट्रीट होने जा रहा है, और मुझे यकीन है कि वैश्विक दर्शकों पर इसका एक मंत्रमुग्ध करने वाला प्रभाव होगा।"

प्रभास ने कहा, सम्मानित महसूस कर रहा हूं

वहीं फिल्म के अभिनेता प्रभास का कहना हैं, "मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि आदिपुरुष का वर्ल्ड प्रीमियर ट्रिबेका फेस्टिवल, न्यूयॉर्क में होगा। आदिपुरुष का वैश्विक मंच पर पहुंचना मुझे न केवल एक अभिनेता के रूप में बल्कि एक भारतीय के रूप में भी बेहद गौरवान्वित करता है। मैं ट्रिबेका में दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्सुक हूं।"

आदिपुरुष में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान और सनी सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतार और रेट्रोफाइल्स के राजेश नायर द्वारा निर्मित है। यह फिल्म 16 जून 2023 को विश्व स्तर पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X