Adipurush Teaser- प्रभास स्टारर आदिपुरुष का टीजर 2 अक्टूबर को अयोध्या में होगा रिलीज?
बाहुबली एक्टर प्रभास जब भी किसी प्रोजेक्ट के साथ जुड़ते हैं तो धमाका होना तय होता है। काफी समय से वो फिल्म आदिपुरुष को लेकर बिजी हैं और इसको लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब फिल्म के टीजर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पता चला है कि आदिपुरुष के टीजर को लॉन्च करने के लिए कुछ बड़ा सोचा जा रहा है। इस फिल्म में सुपरस्टार प्रभास मुख्य भूमिका में हैं, और उनके अलावा कृति सैनन, सैफ अली खान और सनी सिंह जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म के टीजर को लेकर खबर आ रही है कि इसका टीजर 2 अक्टूबर को अयोध्या में रिलीज किया जाएगा। आदिपुरुष भगवान राम का नाम है और उनके शहर अयोध्या में इसको लॉन्च करने का विचार है।

पता चला है कि इस फिल्म के टीजर के लिए पूरी टीम अयोध्या पहुंचेगी और एक बड़ा धमाका होगा। फिल्म की कहानी की बात करें तो ये राम-रावण की कहानी है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आदिपुरुष का टीज़र 2 अक्टूबर को रिलीज़ किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के इस शहर को आदिपुरुष की प्रेरणा भगवान राम की जन्मभूमि माना जाता है।
इस फिल्म में अभिनेता सैफ अली खान रावण का किरदार निभा रहे हैं जबकि कृति सैनन सीता बनीं दिेखेंगी। इस फिल्म को ओम राउत बना रहे हैं और ये काफी बड़े पैमाने पर बन रही है।


Click it and Unblock the Notifications











