प्रभास हैं जेंटलमैन..श्रद्धा से मिलने के बाद किया कुछ ऐसा कि चौंक जाएंगे आप
प्रभास आज के समय में भारत के सबसे बड़े स्टार हैं। बाहुबली 2 के बाद देश के सभी बड़े स्टार पीछे रह गए हैं और प्रभास रातों रात नए स्टार बनकर उभरे हैं। बाहुबली 2 की अद्भभुत सफलता के बाद प्रभास अब अपनी अगली फिल्म में जुट गए हैं।
प्रभास इन दिनों साहो की शूटिंग में व्यस्त हैं और फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में श्रद्धा कपूर भी हैदराबाद पहुंची जहां प्रभास ने कुछ ऐसा किया जो दर्शाता है कि वो वाकई सिर्फ सबसे बड़े स्टार नहीं बल्कि जेंटलमैन हैं।

दरअसल श्रद्धा कपूर जब हैदराबाद पहुंची तो प्रभास ने उन्हें स्पेशल महसूस कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। श्रद्धा कपूर के लिए और बाकी टीम के लिए खासकर हैदराबादी डिश मंगवाया गया और पूरी टीम ने साथ खाना खाया। प्रभास श्रद्धा कपूर को खुद अटेंड कर रहे थे।
जाहिर है कोई भी एक्टर अपनी एक्ट्रेस के लिए इतना कुछ बहुत ही कम करता है। प्रभास का ये व्यवहार दिखाता है कि वो वाकई जेंटलमैन हैं। अब दर्शको साहो का इंतजार है जिसमें प्रभास और श्रद्धा कपूर साथ में नजर आएंगे। साहो पूरी तरह से एक्शन फिल्म है और वाकई सालों बाद उन्हें किसी और अंदाज में देखना दिलचस्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications