सलमान खान की वजह से शादी नहीं कर रहे हैं 'बाहुबली' प्रभास? चुप्पी तोड़ते हुए बोले..

prabhas, salman khan

Prabhas On Wedding- सुपरस्टार प्रभास अपने शानदार अभिनय से आज हर एक फैंस के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन उनका और मेगास्टार सलमान खान के बीच जो एक कनेक्शन है वो काफी खास है, जी हां, दोनों सितारे कुंवारे हैं और इतनी उम्र हो जाने के बाद भी शादी को लेकर किसी तरह की बातचीत नहीं होती है। लेकिन इस वक्त प्रभास ने शादी को लेकर चुप्पी तोड़ दी है और कुछ ऐसा कह डाला है जो कि काफी चर्चा में हैं।

उन्होने अपनी शादी का कनेक्शन सीधे सलमान खान से जोड़ दिया है। दरअसल हाल ही में प्रभास से पूछा गया कि वह कब शादी करेंगे? इसपर प्रभास ने काफी मजेदार जवाब दिया और कहा कि,

''जब सलमान खान शादी करेंगे तो मैं भी कर लूंगा।'' इसके बाद फैंस उनको लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक कर रहे हैं और उनको शादी सलाह दे रहे हैं। ये सवाल सलमान खान के साथ भी अक्सर किया जाता है और वो कह चुके हैं कि वो इस सवाल से तंग आ चुके हैं।

प्रभास का नाम कृति सैनन के साथ जुड़ा था

प्रभास का नाम कृति सैनन के साथ जुड़ा था

अब सलमान खान या प्रभास शादी करते हैं या कुंवारे रहते हैं ये तो समय ही बताएगा। कुछ समय पहले प्रभास का नाम कृति सैनन के साथ जुड़ा था लेकिन बाद में इसको कोरी अफवाह बताया गया।

आदिपुरुष

आदिपुरुष

दरअसल प्रभास और कृति सैनन एक फिल्म में नजर आने वाले हैं जिसका नाम आदिपुरुष है। प्रभास की ये फिल्म कुछ समय तक विवादों का हिस्सा रही है और इस वक्त इस फिल्म में कुछ जरूरी बदलाव किए जा रहे हैँ।

काफी बुरी तरह से ट्रोल किया गया

काफी बुरी तरह से ट्रोल किया गया

बता दें कि आदिपुरुष का टीजर रिलीज होने के साथ साथ काफी बुरी तरह से ट्रोल किया गया था और लोगों का कहना था कि फिल्म में रावण से लेकर सीता तक का रूप बदल दिया गया है।

फिल्म में बदलाव

फिल्म में बदलाव

लोगों का कहना था कि, जिस तरह का चित्रण हमने सुना है ये उससे बिल्कुल अलग है। फिलहाल ओम राउत ने कहा था कि वो फिल्म में बदलाव कर रहे हैं और इसके वीएफएक्स पर फिर से काम हो रहा है।

फैंस इंतजार कर रहे हैं

फैंस इंतजार कर रहे हैं

हालांकि ये रिलीज कब होती है इसको लेकर फैंस इंतजार कर रहे हैं। वर्कफ्रंट पर प्रभास इस फिल्म के अलावा भी कई शानदार फिल्मों को लेकर बिजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X