Prabhas Slap Video- एयरपोर्ट पर लड़की ने प्रभास को मारा थप्पड़, हक्के बक्के रह गए बाहुबली!

prabhas

प्रभास.. जिनको बाहुबली के बाद से एक अलग पहचान मिली थी और लोगों ने काफी ज्यादा प्यार दिया था। इस वक्त प्रभास एक वायरल वीडियो को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस वीडियो में प्रभास के साथ कुछ ऐसा हुआ है जो कि आपको भी हैरान करने वाला है।

दरअसल एक लड़की ने उन्होने तमाचा मार दिया था। वीडियो सीधे एयरपोर्ट से वायरल हो रहा है। हालांकि ये वीडियो अभी का नहीं हैं, इसको 2019 में ऑनलाइन साझा किया गया था। इस खबर को पढ़कर अगर आप कुछ गलत सोच रहे हैं तो रुक जाइए क्योंकि ये प्रभास की फैन है और एक्साइटमेंट में ऐसा किया है।

दरअसल इस फैन गर्ल को प्रभास के बगल में खड़े होने को मिला और तस्वीर भी क्लिक करवाई। जैसे ही उन्होंने तस्वीरें क्लिक कीं तो फैन गर्ल खुद को रोक नहीं सका और मजाक-मजाक में प्रभास को थप्पड़ मार दिया।

उनकी इस हरकत से प्रभास समेत सभी लोग सदमे में आ गए। प्रभास का रिएक्शन काफी अजीब था लेकिन बाद में वो मुस्कुराते हुए आगे निकल गए। सालों बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस के ढेरों कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं जो कि मजेदार हैं।

कुछ लोग लड़की को ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि उसने मजाक में ऐसा किया है। कुछ का कहना है कि वो इतनी खुश थी और ये प्यार दिखाने का तरीका था। वर्कफ्रंट पर प्रभास अपनी फिल्म सालार को लेकर बिजी हैं जो कि इस साल दिसंबर में रिलीज होगी।

चौकाने वाली खबर ये है कि फिल्म शाहरुख खान की डंकी के साथ क्लैश करने वाली है। हालांकि आगे चलकर अगर कोई फिल्म अपना समय बदलती है तो ये देखने वाली बात होगी। प्रभास लगातार काम कर रहे हैं और जल्दी ही इस फिल्म का ट्रेलर सामने आ सकता है।

Read more about: prabhas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X