DHAMAKA..बाहुबली से बड़ा होगा प्रभास का अगला सरप्राइज़..36 घंटे का रिकॉर्ड !
बाहुबली प्रभास ने तो मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान का भी इस मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अपने हर काम को परफेक्शन के साथ करने वाले आमिर खान भी अब प्रभास से पीछे हो गए हैं। जी हां..प्रभास ने अपनी आने वाली फिल्म साहो की शूटिंग शुरू कर दी है और एंट्री सीन को शूट करने के लिए उन्होंने 36 घंटे लगाए।

इस फिल्म की शूटिंग पिछले कुछ दिनों से हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है। फिल्म के लिए एक सीन था जिसमें प्रभास को पैदल चलकर आना था। यही सीन उनका एंट्री सीन था।
उन्हें बार बार अपनी शॉट पसंद नहीं आ रहा था और बार बार वो खुद ही इसे कट किए जा रहे थे। इतने रीटेक लेने के बाद 36 घंटे तक इस सीन को शूट किया गया तब जाकर प्रभास ने इसे फाइनल किया।


Click it and Unblock the Notifications