साहो के बाद 'प्रभास 20' के लिए शर्टलेस होंगे प्रभास, फिर होगा बाहुबली कमबैक !
बाहुबली के बाद लोगों को प्रभास की साहो से काफी उम्मीद रही। अपनी मिली जुली प्रतिक्रिया के साथ इस 350 करोड़ की बजट वाली फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। अपनी इसी सफलता के साथ प्रभास अब अपनी आगामी रिलीज फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास की नई फिल्म को बाहुबली की तरह प्लान किया जा रहा है। स्क्रिप्ट नहीं बल्कि फिटनेस को लेकर बाहुबली जैसा काम प्रभास की नई फिल्म पर किया जाएगा।

दिलचस्प तो ये है कि इस फिल्म का नाम भी प्रभास के नाम पर 'प्रभास 20' रखा गया है। प्रभास की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए फिल्म का टाइटल रखा गया है।


Click it and Unblock the Notifications











