बाहुबली ने बॉलीवुड को किया Reject, साहो के बाद एक और फिल्म Final, जल्द होगी शुरू

बाहुबली के बाद भारतीय फिल्मी जगत के सबसे बड़े और चहेते स्टार बन चुके प्रभास इन दिनों सातवें आसमान पर है। जहां एक तरफ उन्हें बॉलीवुड के कई ऑफर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके पास फिल्मों की झड़ी लगी हुई है। इन दिनों वे अपनी बड़ी फिल्म साहो में व्यस्त जरूर हैं लेकिन साहो के बाद भी उनके लिए फिल्मों की लंबी लाइन लगी हुई है। बॉलीवुड के सबसे सक्सेसफुल डायरेक्टर करण जौहर उन्हें एक नहीं दो-दो बार फिल्में और कर चुके हैं लेकिन प्रभास ऑफर्स रिजेक्ट करते आए हैं।

[Simmba: अजय देवगन के बाद एक और सुपरस्टार की एंट्री, अब होगा ट्रिपल मजा]

हाल ही में खबर आ रही है कि बॉलीवुड को अभी प्रभास के लिए और लंबा इंतजार करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि प्रभास ने हाल ही में एक साउथ इंडियन फिल्म साइन कर ली है। डायरेक्टर केके राधा कृष्ण की इस फिल्म को यूवी क्रिएशन और गोपी कृष्ण मूवीज प्रोड्यूस करेगी। इसमें प्रभाष के साथ पूजा हेगड़े दिखाई देंगी। फिल्म के बारे में अभी ज्यादा डीटेल्स बाहर नहीं आई हैं। बस इतना पता चला है कि ये फिल्म साहो की तरह ही तमिल, तेलुगु और हिन्दी भाषाओं में रिलीज की जाएगी और जल्द ही फिल्म का पहला शेड्यूल शुरू हो जाएगा।

prabhas-seems-not-willing-debut-bollywood-signed-another-Tollywood-film

बता दें कि इससे पहले प्रभास की फिल्म साहो रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर प्रभास ने सालों तक मेहनत की है। इस फिल्म के सारे खतरनाक स्टंट्स भी उन्होंने खुद ही किए हैं। खास बात ये भी है कि इस फिल्म में एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर साउंथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ले रही हैं। तो इसी बात पर आगे जानें प्रभास की आने वाली फिल्म साहो से जुड़ी कुछ दिलचस्प और रोमांचक बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X