Salaar: प्रभास की बिग बजट फिल्म 'सालार' दो महीनों के लिए बढ़ी आगे! फिल्म की रिलीज को लेकर आया अपडेट

Salaar Release Date: पैन इंडिया स्टार प्रभास स्टारर सालार: पार्ट 1 - सीज़फ़ायर की एक छोटी सी झलक भर ने जनता को जबरदस्त तरीके से उत्साहित कर दिया था। तब से दर्शक इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बीते दिनों फिल्म के पोस्टपोन होने की अफवाहों ने फैंस को हैरान कर दिया।
बता दें, निर्माता इस मेगा-एक्शन एंटरटेनर फिल्म को फैंस के सामने पेश करने के लिए उतने ही उत्साहित हैं। मेकर्स इस फिल्म को थिएटर्स में उतारने के लिए फुल रफ्तार से काम में जुटे है, लेकिन साथ ही उन्होंने इस बात का भी ध्यान रखा है कि फिल्म की क्वालिटी के साथ किसी भी तरह का कोई कॉम्प्रोमाइज न हो और दर्शकों तक बेस्ट सिनेमा पहुंचे।
पोस्ट प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं डायरेक्टर
इस बिग बजट फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया, "निर्देशक प्रशांत नील सालार के फाइनल आउटपुट के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने हर चीज को परफेक्ट बनाने के लिए प्राथमिकता देने के लिए पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम करने का फैसला किया है। हालांकि, संभावना है कि दर्शकों तक फिल्म नवंबर में पहुंचेगी। इस बीच, निर्देशक, निर्माता, पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं। होम्बले फिल्म्स जल्द ही फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा करेगी।"
ओवरसीज में एडवांस बुकिंग हो चुकी थी शुरु
बता दें, ओवरसीज में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरु हो चुकी थी और काफी जबरदस्त रिस्पॉस मिला था। बहरहाल, अब इसके लिए रिफंड जारी किये जाएंगे। होम्बले फिल्म्स की सालार: पार्ट 1 - सीजफायर में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू हैं।


Click it and Unblock the Notifications