..................... Prabhas's Salaar director Prashant Neel took a big step to maintain the secrecy of his film - Hindi Filmibeat

Prabhas स्टारर फिल्म 'सालार' का पोस्ट प्रोडक्शन काम कर्नाटक के एक गांव में किया गया रिलोकेट, यहां जानें क्यों!

By Filmibeat Desk
prabhas-salaar-director-prashant-neel-took-a-big-step-to-maintain-the-secrecy-of-his-film

Salaar: हाल में शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने कुछ यूजर्स पर उनकी अपकमिंग फिल्म जवान के कुछ हिस्सों को चुराने और लीक करने की शिकायत की थी। यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दिखाई जाएगी। ऐसे में उन्होंने उन पांच यूजर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है, जिन्होंने कथित तौर पर क्लिप लीक की और फिल्म को नुकसान पहुंचाया।

इस घटना से एक सबक लेते हुए प्रभास स्टारर फिल्म सालार: पार्ट 1- सीजफायर के मेकर्स ने भी एक कड़ा कदम उठाया है। सुनने में आया है कि प्रभास स्टारर सालार से जुड़ा एक बड़ा सीक्रेट मेकर्स ने सबसे छुपा कर रखा है।

कर्नाटक के गांव में चल रहा है पोस्ट प्रोडक्शन

मेकर्स कर्नाटक के एक गांव में इस फिल्म पर अंतिम काम कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने बताया, "फिल्मों के सीन्स और विजुअल्स को सुरक्षित रखना एक कठिन काम है क्योंकि सभी लागू सुरक्षा के बावजूद ये कहीं से भी लीक हो सकता है। निर्देशक प्रशांत नील ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान सालार के कंटेंट की सुरक्षा के लिए एक मजबूत नजरिया अपनाया है। उन्होंने सभी पोस्ट-प्रोडक्शन एक्टिविटीज को रिलोकेट कर के कर्नाटक के बसरूर गांव में कर दिया हैं, जहां फिल्म के म्यूजिक निर्देशक रवि बसरूर का स्टूडियो है। जहां रवि बैकग्राउंड स्कोरिंग और संगीत रचना की देखरेख कर रहे हैं, वहीं प्रशांत फिल्म के ट्रेलर और पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं।"

सितंबर में रिलीज होगा ट्रेलर

सालार: पार्ट 1 - सीजफायर के निर्माताओं ने अभी तक फिल्म का प्रचार नहीं शुरू किया है। हालांकि, उन्होंने हाल ही में एक प्रीव्यू के साथ दर्शकों को सालार की दुनिया की एक झलक दी है। अब मेकर्स ट्रेलर पर काम कर रहे हैं और इसे सितंबर के पहले हफ्ते में रिलीज करना चाहते हैं। साथ ही ट्रेलर रिलीज़ के समय वे फिल्म को बड़े लेवल पर प्रमोट करने की योजना भी बना रहे हैं।

होम्बले फिल्म्स की सालार: पार्ट 1 - सीजफायर में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read more about: prabhas salaar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X