..................... Prabhas Salaar and Shahrukh Khan Dunki will clash on the occasion of Christmas 2023 year - Hindi Filmibeat

क्रिसमस के मौके पर टकराएंगे सुपरस्टार प्रभास और शाहरुख खान, फैंस को मिलेगा डबल धमाका मनोरंजन

Christmas 2023

Christmas 2023: इस साल सिनेमाजगत के बड़े बड़े बजट की कई फिल्में रिलीज हो रही हैं और एक के बाद एक बहुत बड़ी हिट भी साबित हो रही हैं। अब इस कड़ी में क्रिसमस के मौके पर दो बड़ी फिल्में शाहरुख खान की 'डंकी' और 'प्रभास' की सालार रिलीज होने वाली है। फैंस को अब इससे डबल धमाका मनोरंजन देखने को मिलेगा।

शाहरुख खान की फिल्म डंकी-

हिंदी सिनेमा जगत के सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर अपनी धाक जमा रखी है और एक के बाद दूसरी हिट देकर फैंस के दिल में अपनी जगत मजबूत कर ली है। फैंस के बीच शाहरुख खान की खास जगह है।

'पठान' और 'जवान' जैसी दो बड़े बजट की सुपरहिट फिल्में देकर शाहरुख खान इसी साल फिर से 'डंकी' भी लेकर आ रहे हैं। एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म 'डंकी' के जरिए लोगों का दिल जीतने वाले हैं, शाहरुख की ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है।

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार-

साउथ सुपरस्टार की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं, फैंस के बीच एक्टर को लेकर अलग ही क्रेज है। पिछले काफी समय से प्रभास की कोई फिल्म हिट नहीं हुई है इसीलिए अब प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'सालार' को लेकर बहुत उम्मीदें हैं।

अब साउथ के सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'सालार' भी क्रिसमस को रिलीज होगी, इस फिल्म को लेकर लंबे वक्त से एक अलग ही तरह का माहौल बना हुआ है। फिल्म को लेकर पहले ही कई सारी जानकारी सामने आ चुकी हैं, इस फिल्म में प्रभास का अलग अंदाज देखने को मिलेगा।

क्रिसमस पर होगी प्रभास और शाहरुख की टक्कर-

इन दोनो बड़े बजट की फिल्मों को लेकर इंडियन फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है। अपनी पोस्ट में तरण ने लिखा, - "हां, ये सच है। इस क्रिसमस पर शाहरुख बनाम प्रभास, डंकी बनाम सालार होने वाला है। प्रदर्शकों को एक मेल मिला है जिसमें कहा गया है कि सालार इस क्रिसमस पर 22 दिसंबर 2023 को आएगी। इसका ऑफिशियली ऐलान 29 सितंबर 2023 को होगा।"

खैर अब देखना होगा आखिर कौन सी फिल्म आगे निकलती है क्योंकि प्रभास की 'सालार' को लेकर फैंस के बीच बहुत ज्यादा उत्साह है वहीं शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। एक्टर की ये फिल्म राजू हिरानी बना रहे हैं। दोनों पहली बार साथ काम करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X