प्रभास, सैफ अली खान और कृति सैनन स्टारर 'आदिपुरुष' की शूटिंग हुई खत्म- 2022 में अक्षय कुमार से क्लैश को तैयार
प्रभास, सैफ अली खान और कृति सैनन स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म आदिपुरुष का अंतिम शेड्यूल मुंबई में पूरा किया गया। लगभग 108 दिनों तक शूटिंग करने के बाद, टीम ने 9 नवंबर को फिल्म की शूटिंग पूरी की। ओम राउत के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आदिपुरुष पांच भाषाओं में रिलीज होने वाली है- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम।
ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबलन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शूट रैप से एक तस्वीर साझा करके इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने ट्विट किया, "आदिपुरुष रैप अप। फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए 10 महीने और हैं। 11 अगस्त 2022 को ग्रैंड वर्ल्डवाइड रिलीज। #प्रभास #कृति सैनन।"

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन कुछ ही दिनों में शुरू किया जाएगा। आदिपुरुष एक भारी भरकम वीएफएक्स वाली प्रोजेक्ट है, लिहाजा, टीम को छोटी से छोटी डीटेल पर काम करने के लिए अब काफी समय मिलेगा। 500 करोड़ के भारी बजट में बनी यह फिल्म हिंदू महाकाव्य रामायण पर आधारित है।

ऐसे होंगे किरदार
रामायण से प्रेरित इस फिल्म में प्रभास बनेंगे, कृति सैनन होंगी सीता, सनी सिंह होंगे लक्ष्मण और सैफ अली खान निभाएंगे लंकेश का किरदार।

अक्षय कुमार की फिल्म से क्लैश
आदिपुरुष 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है.. और इसी दिन आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म रक्षाबंधन भी रिलीज हो रही है, जिसमें अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यानि की स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर दो बड़ी फिल्मों का क्लैश फाइनल हो चुका है।

लंबा वीकेंड
फिल्म 11 अगस्त 2022 (गुरुवार) को रिलीज हो रही है.. फिर शुक्रवार, शनिवार, रविवार.. फिर सोमवार को 15 अगस्त की छुट्टी, 16 अगस्त को पारसी न्यू ईयर की छुट्टी और 18 अगस्त को है जन्माष्मी। यानि की फिल्म के पास कमाने के लिए लंबा समय है।

स्टारडम
प्रभास और अक्षय कुमार दोनों ही कलाकारों का स्टारडम फैंस के सिर चढ़कर बोलता है.. ऐसे में किसकी फिल्म किस पर भारी पड़ सकती है.. यह सिर्फ फिल्म का कंटेंट तय सकता है। हालांकि बजट के मामले में आदिपुरुष रक्षाबंधन से कहीं ज्यादा बड़ी फिल्म है।

बिज बजट फिल्म
आदिपुरुष को भूषण कुमार, ओम राउत, प्रसाद सुतर और राजेश नायर प्रोड्यूस कर रहे हैं। अफवाहों में है कि ये फिल्म 350-400 करोड़ के भारी भरकम बजट पर तैयार हो रही है। ये फिल्म वीएफएक्स और तकनीक के लिहाज़ से बेहद अनूठा एक्सपेरिमेंट होगी।

रामायण का एक भाग
ओम राउत ने इंटरव्यू में बताया है कि एक फिल्म में राम कथा को पूरी तरह से वर्णित करना संभव नहीं है। इसलिए इस फिल्म में राम के जीवन का एक पार्ट दिखाया गया है। इस किरदार को प्रभास निभा रहे हैं तो निश्चित ही ये काफी ज्यादा शानदार होने वाला है और फिल्म काफी धमाकेदार नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications