Prabhas Video: आदिपुरुष ट्रेलर लॉन्च पर प्रभास बोले- 'जय श्री राम', मच गया शोर!

Prabhas

Adipurush trailer launch: बहुचर्चित रामायण पर आधारित फिल्म 'आदिपुरुष' का ट्रेलर बहुत ही शानदार अंदाज में लॉन्च कर दिया गया है। अब सोशल मीडिया से लेकर अखबारों इसके ट्रेलर को लेकर चर्चा जोरो पर हो रही है, इसी बीच जब ट्रेलर लॉन्च किया तो फैंस ने जय श्री राम के नारे लगाए, तो फैंस के इस उत्साह को देखते हुए सुपरस्टार प्रभास ने भी जय श्री राम बोला, जिसको लेकर शोर मच गया।

प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष का ट्रेलर मुंबई के साथ साथ 70 देशों में एक साथ लॉन्च किया गया जो कि अपने आप में एक भव्य कार्यक्रम बन गया। फैंस से लेकर आम इंसान और सेलेब्स तक हर किसी के लिए यह काफी उत्साह से भरा रहा।

आदिपुरुष के ट्रेलर में प्रभास भगवान राम की भूमिका में एक दमदार योद्धा के रूप में दिख रहे हैं, वहीं कृति सेनन ने माता जानकी का रोल प्ले किया है। सनी सिंह ने लक्षमण और सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई है। ट्रेलर में शानदार VFX का इस्तेमाल किया गया है।

ट्रेलर लॉन्च के दौरान वहां मौजूद हर किसी ने जय श्री राम के नारे लगाए, जय श्री राम के नारों से वहां लोगों के बीच में अलग ही शोर गुंज उठा था। फैंस का उत्साह देख प्रभास भी खुशी से भर गए और उन्होंने भी इस बीच जय श्री राम बोला। जैसे ही प्रभास ने जय श्री राम बोला फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

आपको बता दें नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष एक बड़े बजट की फिल्म है. फिल्म का बजट 500 करोड़ से ज्यादा का है। इससे पहले जारी आदिपुरुष के पोस्टर और टीजर ने जमकर सुर्खियां बटोरी हैं।

आदिपुरुष को 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, फिल्म को 5 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। आदिपुरुष की कहानी रामायण से प्रेरित है, फिल्म में प्रभास ने भगवान राम, कृति सेनन ने सीता, सनी सिंह ने लक्षमण, देवदत्त गजानन ने हनुमान और सैफ अली खान ने रावण की भूमिका निभाई है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: adipurush prabhas
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X