प्रभास की 'साहो' ने रिलीज से पहले तोड़ा अक्षय की 2.0 का रिकॅार्ड, 10 हजार का आंकड़ा पार!
साउथ सुपरस्टार प्रभास की साहो इस वीक रिलीज होने जा रही है। अपने 350 करोड़ के बजट के साथ प्रभास एक्शन थ्रिलर कहानी लेकर हिंदी सिनेमा में दस्तक देने जा रहे हैं।
रिलीज से पहले प्रभास ने एक और नया रिकॅार्ड अपने नाम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साहो को रिलीज से पहले स्क्रीन्स में जमकर फायदा मिला है। जिसका असर सीधा फिल्म की कमाई पर पड़ेगा। ये फिल्म 10 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। इतने हजार स्कीन्स पर रिलीज होकर साहो ने बाहुबली 2 और अक्षय कुमार- रजनीकांत की 2.0 का भी रिकॅार्ड तोड़ दिया है।

द न्यूज मिनट ने साहो के प्रमोशन यूनिट से जुड़े एक सदस्य से बात की। वहीं से इसकी जानकारी मिली है कि साहो को दर्शकों तक पहुंचने के लिए सीधा 10 हजार स्क्रीन्स मिले हैं।


Click it and Unblock the Notifications