आगे बढ़ी बाहुबली स्टार प्रभास की 'साहो'- नए रिलीज डेट की हुई घोषणा- DETAILS
साल की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'साहो' अब 15 अगस्त को नहीं, बल्कि 30 अगस्त को रिलीज होने वाली है। फिल्म को पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म के नए रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा करते हुए निर्माता ने कहा, हम दर्शकों के लिए सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पेश करना चाहते हैं। एक्शन दृश्यों को अधिक बेहतर बनाने के लिए हमें कुछ और समय चाहिए।
निर्माताओं से जुड़े एक प्रवक्ता ने कहा, 'हम स्वतंत्रता दिवस पर फिल्म रिलीज नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन हम साहो के साथ स्वतंत्रता और देशभक्ति के महीने से जुड़े रहना चाहते हैं। हम सबसे बड़ी फिल्म को सबसे बड़े पैमाने पर रिलीज करने के लिए समर्पित हैं।

2019 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल 'साहो' में सुपरस्टार प्रभास अपने शानदार एक्शन अंदाज में नजर आने वाले हैं। वहीं, श्रद्धा कपूर भी काफी अलग तरह के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया जा रहा है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा अहम किरदारों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications