प्रभास की 'साहो' हाउसफुल, 2 हजार पहुंचे टिकट के दाम, थिएटर के बाहर लंबी लाइन Video
प्रभास की एक्शन फिल्म साहो रिलीज हो गई है। शुक्रवार यानी कि पहले दिन के रिलीज की शुरुआत हुई है और साहो से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रभास के स्टारडम का फायदा साहो को मिलना तय माना जा रहा है। तभी तो हाउसफुल शो के बाहर प्रभास को देखने के लिए लाइन लगी हुई है।
फिल्म का बजट 350 करोड़ है। ऐसे में कई दिनों से चर्चा रही है कि साहो के टिकट प्राइज में इजाफा किया जाएगा। ऐसा होता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। आलम तो ये है कि फिल्म के दाम हर टिकट के पीछे 2 हजार तक पहुंच गया है।

फैंस इतनी कीमत पर भी प्रभास को देखने के लिए तैयार हैं। लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर इतना शोर मचा हुआ है कि दिल्ली और मुंबई के कई सिनेमाघर में शो हाउसफुल चल रहे हैं। हैदराबाद में टिकट के लिए लंबी कतार लगी है।


Click it and Unblock the Notifications