धमाकेदार ट्रेलर के बाद, अब SAAHO गेम हुआ लांच- एक्शन और स्टंट से भरपूर

By Staff

'साहो' इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म के क्रेज को देखते हुए निर्माताओं ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'साहो गेम' लांच किया है। जी हां, साहो जैसी एक्शन का अब आप भी हिस्सा बन सकते हैं। यह गेम अब ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

सोशल मीडिया पे किया निर्माताओं ने वीडियो गेम का एलान ," Get. Set. Boom! 👊🏻‬
‪#SaahoTheGame now LIVE on iOS. To be available on Android soon.‬ ‪(Download Link in Bio & Stories) ‪.. Developed by : @wearepixalot "

Saaho

'साहो' में प्रभास ने जो एक्शन दिखाया है, वह डिजिटली उतना ही सफल है, सभी उच्च तकनीको से लेस , इस गेम में हम देखगे की प्रभास अपनी खोज पर जाने के लिए तैयार हैं और अपने रास्ते में आने वाली हर बाधा से निपटते के लिए तैयार हैं।

'Saaho-The Game', प्रभास प्रशंसको के लिए एक अलग एवं एक्शन पैक खेल होने का वादा करते है। खेल में, खिलाड़ी शहर के चारों ओर मंडराते हुए नायक (प्रभास) की भूमिका निभायेंगे। अपने शस्त्रों और हथियारों एवं जेटपैक के साथ दुश्मनों को मारेंगे। इस गेम के विनर्स को खास इनाम भी दिए जायेंगे जैसे कि फ्री मूवी टिकट वैगेरह।

हैदराबाद स्थित पिक्सलाट लैब्स, भारत की एक अग्रणी गेम सेवा कंपनी है, जो इस रोमांचक गेम की डेवलपर है और इस गेम को इतना रोमांचक बनाने श्रेय दिया गया है। प्रभास जो की अब केवल दक्षिण भारत ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में मशहूर हैं, श्रद्धा कपूर के साथ नज़र आएंगे।

फिल्म को तीन भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है- हिंदी, तमिल और तेलुगु। प्रभास और श्रद्धा के साथ फिल्म में जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, मंदिरा बेदी, चंकी पांडे, महेश मांजरेकर, अरुण विजय, मुरली शर्मा, जैसे अन्य कलाकार नजर आएंगे।

'साहो' भारत की सबसे बड़ी एक्शन थ्रिलर है, जिसे टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म 30 अगस्त 2019 को दुनियाभर में रिलीज हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X